मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 67 अंक उछला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 27 फरवरी । हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर

बाजार में कारोबार की कमजोर शुरुआत हुई। हालांकि, शुरुआती गिरावट से उबरते

हुए बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर

कारोबार कर रहे हैं।

फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई)

का सेंसेक्स 68.96 अंक यानी 0.095 फीसदी की उछाल के साथ 72,859.09 के स्तर

पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्स्चेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 21.90

अंक यानी 0.099 फीसदी की बढ़त के साथ 22,143.95 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा

है।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के 18 कंपनियों के शेयर

हरे के निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि 12 कंपनियों के शेयर में

गिरावट का रुख हैं। पेटीएम के शेयर में आज पांच फीसदी का अपर सर्किट लगा

है। आज फोकस में पेटीएम, स्टेट बैंक और केनरा बैंक के शेयर होंगे।

उल्लेखनीय

है कि हफ्ते के पहले दिन बीएसई का सेंसेक्स 352.66 अंक यानी 0.48 फीसदी

टूटकर 72,790.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 90.65 अंक

यानी 0.41 फीसदी फिसलकर 22,122.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें