मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ग्लोबल मार्केट से आज सुस्त संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के कारोबार के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए।

हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार

दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी

फेडरल रिजर्व द्वारा अमेरिका में महंगाई को लेकर जताई गई चिंता के कारण

पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक दबाव में कारोबार करते नजर आए।

डाउ जॉन्स 200 अंक टूट गया। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.27 प्रतिशत

की कमजोरी के साथ 5,307.01 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत

किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,801.54 अंक के

स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ

39,751.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार

की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा।

एफटीएसई इंडेक्स 0.55 प्रतिशत लुढ़क कर 8,370.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,092.11 अंक के

स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स

0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,680.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई

बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों

में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2

सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। जकार्ता कंपोजिट

इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। हैंग सेंग इंडेक्स 265.58 अंक यानी

1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,930.02 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा

है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,126.82

अंक के स्तर तक लुढ़क गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.21

प्रतिशत की तेजी के साथ 22,741.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी

तरह स्ट्रेट्स टाइम इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,316.66 अंक के

स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स ने आज मजबूत छलांग लगाई है। फिलहाल

ये सूचकांक 464.01 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की उछाल के साथ 39,081.11 अंक के

स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की

तेजी के साथ 21,618.73 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा

कोस्पी इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,733.65 अंक के स्तर पर और

सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,372 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें