मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

श्रीरामपुर में मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय बनाने का करेंगे प्रयास -भास्कर भट्टाचार्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
श्रीरामपुर में मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय बनाने का करेंगे प्रयास -भास्कर भट्टाचार्य

हुगली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे श्रीरामपुर के विधायक भास्कर भट्टाचार्य ने रविवार को कहा कि वह श्रीरामपुर वॉल्श अस्पताल को केंद्र में रखकर एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करना चाहते हैं। इसके साथ ही ऐतिहासिक श्रीरामपुर कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

हुगली जिले के रिषड़ा सेवक संघ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में अब “डबल इंजन” की सरकार है और उन्हें उम्मीद है कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े कदम जल्द उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि श्रीरामपुर वॉल्श अस्पताल को विकसित कर यहां मेडिकल कॉलेज बनाया जाए। साथ ही ऐतिहासिक श्रीरामपुर कॉलेज को विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी पहल की जाएगी।”

कार्यक्रम के दौरान "हिन्दुस्थान समाचार" द्वारा वर्ष 2023 में रिषड़ा में हुए सांप्रदायिक दंगों के मामलों को लेकर सवाल पूछे जाने पर विधायक ने कहा कि कई युवकों को कथित तौर पर झूठे मामलों में फंसाया गया था और वे आज भी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि ऐसे युवकों की सूची मंगाई गई है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष युवक को दंगों के “दाग” के साथ नहीं जीना पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें