मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

हम डरकर नहीं, दुखी होकर आम आदमी पार्टी से अलग हुए: राघव चड्ढा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हम डरकर नहीं, दुखी होकर आम आदमी पार्टी से अलग हुए: राघव चड्ढा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘शीशमहल’ दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने का सबसे बड़ा कारण बना।

नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अभी शीशमहल पार्ट-1 से अभी तक उभरे नहीं थे कि आज दिल्ली में ‘शीश महल पार्ट 2’ सामने आया है। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। मेरा मानना है कि पहले वाले शीशमहल के कारण आम आदमी पार्टी की छवि तार-तार हुई थी। अगर दिल्ली चुनाव हारने का सबसे बड़ा कारण कुछ था तो वह शीशमहल ही था।

उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव समाप्त हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ और शीश महल पार्ट 2 सामने आ गया। आलीशान तस्वीरें सामने आई हैं।

आम आदमी पार्टी को इस तमाम विषयों पर गंभीर चिंतन करना चाहिए, क्योंकि पार्टी के पास जो बचे हुए कार्यकर्ता हैं। वे गली-मोहल्लों में कैसे जवाब देंगे। आप को इस पर चिंतन करना चाहिए।

आप से भाजपा में शामिल होने पर राघव चड्ढा ने कहा कि आज हर सच्चा देशभक्त, जिसने अपने खून-पसीने से आम आदमी पार्टी को सींचा और बड़ी उम्मीदों के साथ आप में शामिल हुआ था। आज ऐसा हर व्यक्ति या तो आप छोड़ चुका है या छोड़ रहा है, क्योंकि हर ईमानदार व्यक्ति को लगता है कि आम आदमी पार्टी में अब काम करने के लिए कोई जगह नहीं बची है और अब यह पार्टी एक बहुत ही गलत रास्ते पर जा रही है।

अब कोई भी इसके साथ जुड़ा रहना नहीं चाहता। एक-एक करके आप के नेताओं ने पार्टी छोड़ दी।

उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर का संविधान ताकत देता है कि अगर पार्टी भ्रष्टाचार के रास्ते पर चली गई तो अधिकांश सांसद पार्टी से अलग हो सकते हैं। सात सांसद मिलकर आप को त्याग रहे हैं, क्योंकि पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही है।

राघव चड्ढा ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि हम लोग डर की वजह से पार्टी से चले गए, वे गलत हैं। हम डरकर नहीं गए, दुखी होकर गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें