मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

‘बिहार की महिलाओं का विश्वास जीत गया’, एनडीए की वापसी पर जदयू ने दी प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
‘बिहार की महिलाओं का विश्वास जीत गया’, एनडीए की वापसी पर जदयू ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। एनडीए के मुख्य घटक दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना के दौरान आए रुझानों पर उत्साह व्यक्त किया है। साथ ही पार्टी का मानना है कि यह बिहार की महिलाओं के विश्वास की जीत है।

बता दें कि शुक्रवार सुबह 8 बजे से विधानसभा चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान आने लगे थे। 243 विधानसभा सीटों पर आए रुझानों में एनडीए को 200 प्लस सीटों का बहुमत मिल रहा है।

हालांकि, अभी पूरी तस्वीर साफ नहीं हुई है। लेकिन, राजनीतिक पंडित मानते हैं कि 20 साल नीतीश कुमार ने बिहार का नेतृत्व किया, उसके बावजूद इस तरह का जनादेश मिलना अपने आप में ऐतिहासिक है।

चुनाव में मिले ऐतिहासिक रुझान को लेकर जदयू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा, “जीता है बिहार की महिलाओं का विश्वास, जीता है एनडीए, जीता है बिहार।

जदयू ने लिखा, “नीतीश कुमार ने जंगलराज, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और विपक्ष के अहंकार, इन सबको बिहार की राजनीति की सीमा के बाहर धकेल दिया है। यही है सुशासन का असली प्रभाव और यही है बिहार का आत्मविश्वास।“

जदयू ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “आज विपक्ष की बकवास हार रही है, बिहार का विकास जीत रहा है। आज कोई एक नहीं, पूरा बिहार जीत रहा है।“

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत से भाजपा-जदयू, लोजपा(रामविलास) के पार्टी ऑफिस में जीत की लहर देखने को मिल रही है।

यहां पर सुबह से ही कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। एक दूसरे को मिठाई खिलाने का दौर जारी है। पटाखे छोड़े गए, होली खेली गई। जदयू नेताओं ने कहा कि आज पूरा बिहार दीपावली मना रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर दो चरण में मतदान हुए, 6 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान किया गया। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। 14 नवंबर को जारी रुझानों में एनडीए को भारी बहुमत मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें