मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई

पटना। बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद शुभकामनाओं और बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बधाई दी।

राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा,

"नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"

उन्होंने आगे लिखा, "आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण, लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों व घोषणाओं को पूरा करेगी।

बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।"

महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार रहे मुकेश सहनी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी नई कैबिनेट के मंत्रियों को बधाई दी। मुकेश सहनी ने लिखा, "नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् में शामिल सभी माननीय मंत्रियों को भी शुभकामनाएं। आशा है कि नई सरकार बिहार के लोगों की उम्मीदों, भरोसे और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए अपने वादों को पूरा करेगी और राज्य के विकास में नई गति लाएगी। बिहारवासियों के जीवन में वास्तविक, सकारात्मक और गुणात्मक बदलाव ही हमारी साझा आकांक्षा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई और आगामी पूरे पांच सालों के लिए उनकी अपनी मूल समाजवादी विचारधारा पर आधारित स्वतंत्र शासन-प्रणाली चलाने और जनहितकारी सकारात्मक कार्य करने के लिए शुभकामनाएं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें