मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

हाथरस त्रासदी के बाद भूमिगत भोले बाबा मीडिया के सामने आए, कहा-शासन-प्रशासन पर भरोसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हाथरस । हाथरस त्रासदी पर सवालों से घिरे सूरजपाल उर्फ

भोले बाबा आखिरकार आज मीडिया के सामने आए और चुप्पी तोड़ी। उल्लेखनीय है कि

दो जुलाई को सिकन्दराराऊ के गांव फुलरई मुगल गढ़ी में सूरजपाल उर्फ भोले

बाबा उर्फ साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों

की मौत हो चुकी है। इस त्रासदी में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। उनका अभी

तक अलीगढ़, आगरा, हाथरस, एटा सहित अन्य स्थानों पर उपचार चल रहा है।

उन्होंने कहा कि वह हादसे से व्यथित हैं। उन्हें शासन-प्रशासन पर पूरा

भरोसा है कि उपद्रवकारी बक्शे नहीं जाएंगे।

दो जुलाई के बाद से

उत्तर प्रदेश पुलिस भोले बाबा की तलाश में है। कई राज्यों खाक छानने के बाद

वह सूरजपाल उर्फ भोले बाबा तक नहीं पहुंच पाई। शनिवार को भोले बाबा उर्फ

सूरजपाल मीडिया के सामने आए। कैमरों के सामने आते ही कुछ पल मौन रहे। इसके

बाद अपने प्रवचन अंदाज में कहा कि नारायण साकार हरि की पूरे ब्रह्मांड में

सदा-सदा के लिए जय जयकार हो। 2 जुलाई की घटना के बाद से वह बहुत व्यथित

हैं। ईश्वर उन्हें और संगत को इस दुखभरी घड़ी से उबरने की शक्ति दे।

उन्होंने

अपने अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह के माध्यम से कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत

की है। भोले बाबा की तरफ से कहा गया है कि वह पीड़ित परिजनों के साथ जीवन

पर्यंत सहयोग के लिए तन-मन-धन से खड़े रहेंगे। कमेटी के लोग भी इस विचार से

सहमत हैं और पीड़ितों की मदद भी कर रहे हैं। अपने अंदाज में ही बोले बाबा

ने कैमरे के सामने अपने बात खत्म की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें