मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते : ममता बनर्जी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ममता बनर्जी ने पूर्वी मिदनापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह भाजपा को विदाई दे रही हैं और हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते हैं।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव ( West Bengal Assembly Elections 2021 ) के लिए पहले चरण के मतदान का समय जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे सियासी रण में आरोप-प्रत्यारोप के बाण भी जोरों से चलाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पूर्वी मिदनापुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह काफी आक्रामक मुद्रा में नजर आईं और विरोधी दल भाजपा समेत पीएम मोदी पर जमकर बरसीं। जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी इस कदर जोश में आ गईं कि उन्होंने यहां तक कह दिया के वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा तक नहीं देखना चाहती हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि हम भाजपा को विदाई दे रहे हैं, हम भाजपा को नहीं चाहते हैं। हम मोदी को चेहरा भी नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि हम दंगा, लूट, दुर्योधन, दुशासन, मीर जाफर नहीं चाहते हैं।

TMC ने चार सीटों पर बदला उम्मीदवार

आपको बता दें कि पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा। उससे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने विधानसभा की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों को बदल दिया है। ममता बनर्जी ने यह फैसला तब लिया जब भाजपा ने एक दिन पहले ही अंतिम पांच चरणों के लिए 157 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

टीएमसी ने 24 परगना जिले के दो उम्मीदवार और नादिया व बीरभूम जिले के एक-एक उम्मीदवारों की सीट को बदला है। इसकी जानकारी खुद टीएमसी की ओर से आधिकारिक बयान जारी करके दी गई। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक 8 चरणों में 294 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।

टीएमसी की ओर से उम्मीदवारों को बदले जाने को लेकर राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि सियासी समीकरण और भाजपा के उम्मीदवारों को देखते हुए ममता बनर्जी ने यह फैसला लिया है। TMC की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नदिया जिले के कल्याणी में रमेंद्र नाथ विश्वास की जगह पर अब अनिरुद्ध विश्वास चुनाव लड़ेंगे। वहीं, उत्तर 24 परगना के अशोक नगर में धीमन राय के बदले नारायण गोस्वामी और आमडांगा में मुर्तजा की जगह रफीकुर रहमान को उतारा गया है। बीरभूम जिले के दुबराजपुर सीट से आसिमा की जगह पर अब देवव्रत साहा को टिकट दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें