मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुरः सड़क हादसे में डब्ल्यूसीएल अधिकारी की मौत, पत्नी-दो बच्चे और ड्राइवर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जबलपुर,। शहर के पनागर थाना क्षेत्र में ग्राम कुरानेर के पास

रविवार देर रात झारखंड की वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कंपनी (डब्ल्यूसीएल)

के एक अधिकारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी कार सामने जा रहे एक

ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में डब्ल्यूसीएल अधिकारी की पत्नी, दो बच्चे

और ड्राइवर घायल हुए हैं। घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां

ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के

अनुसार, डब्ल्यूसीएल अधिकारी कौशल सिंह (40) महाराष्ट्र के चंद्रपुर के

रहने वाले थे। वे रविवार को कार क्रमांक जेएच-24, जी 3941से अपनी पत्नी

रश्मि और दो बच्चों के साथ वे चंद्रपुर जा रहे थे। देर रात हाईवे पर ग्राम

कुरानेर के पास उनकी कार के सामने चल रहे ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा

दिए, जिसकी वजह से उनकी कार पीछे से कार ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण

था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में सिर में चोट लगने से

कौशल सिंह की मौत हो गई। वहीं, अन्य कार सवार घायल हो गए। सूचना मिलने पर

पुलिस मौकेक पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा।

पनागर थाना

प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार

हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही

है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें