मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

दार्जिलिंग में इस हफ्ते बर्फबारी की संभावना, कोलकाता में भी कड़ाके की ठंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दार्जिलिंग में इस हफ्ते बर्फबारी की संभावना, कोलकाता में भी कड़ाके की ठंड

कोलकाता।पहााड़ों में घूमने गए पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। इस हफ्ते दार्जिलिंग में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को अलीपुर मौसम कार्यालय के बयान के अनुसार, दार्जिलिंग जिले के कुछ इलाकों मेंष बारिश के साथ बर्फ गिर सकती है। इससे पहाड़ी रास्ते, होटल और आसपास का इलाका बर्फ की सफेद चादर में ढक सकता है।इधर, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भी ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। रविवार सुबह से ही महानगर में लोग ठिठुरते नजर आए। हालांकि साल के पहले रविवार को शहर और आसपास के इलाकों में पिकनिक का माहौल भी बना रहा।मौसम विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर के बाद बीते दो से तीन दिनों में कोलकाता का न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ा था, लेकिन रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। अलीपुर के रिकॉर्ड के अनुसार, सोमवार तड़के कोलकाता का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान के आंकड़ों से ज्यादा ठंड का असर लोगों ने महसूस किया, जिसे रियल फील कहा जा रहा है। जैसे जैसे दिन बढ़ा, ठंड भी और तेज होती गई। आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह की ठंड बने रहने की संभावना है। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है।उत्तर बंगाल के जिलों में इस पूरे हफ्ते घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। दृश्यता कम होने की आशंका है। दार्जिलिंग जिले में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और अलीपुरद्वार में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण बंगाल में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें