मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

कुलतली : नाबालिग से शादी करने पहुंचा युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुलतली : नाबालिग से शादी करने पहुंचा युवक गिरफ्तार

कुलतली। दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली इलाके में नाबालिग लड़क से शादी करने पहुंचे एक युवक को पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवक की पहचान बहरड़ू निवासी 22 वर्षीय आरिफुल मोल्ला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कुलतली इलाके की एक नाबालिग लड़की से उसकी शादी तय की गई थी।पुलिस को गुप्त सूत्रों से इस अवैध विवाह की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने बाल कल्याण विभाग की सहायता से तुरंत मौके पर पहुंचकर शादी की प्रक्रिया को रोक दिया।इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक आरिफुल मोल्ला के साथ-साथ नाबालिग लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लिया है। वहीं, दूल्हे के मामा को भी कुलतली थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित रूप से बरामद कर थाने लाया गया है।पुलिस नाबालिग से बातचीत कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं उसे जबरन शादी के लिए मजबूर तो नहीं किया जा रहा था।सरकार की ओर से बार-बार नाबालिग विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद, ग्रामीण इलाकों में इस तरह की गैरकानूनी घटनाएं अब भी सामने आ रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन कर नाबालिगों का भविष्य बर्बाद करने की किसी भी कोशिश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें