मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

पुणे में बंगाल के मजदूर की हत्या पर ममता बनर्जी का तीखा हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुणे में बंगाल के मजदूर की हत्या पर ममता बनर्जी का तीखा हमला

कोलकाता। महाराष्ट्र के पुणे में पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूर की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा आक्रोश जताया है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इस घटना को बर्बर और नृशंस करार दिया।ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा कि पुरुलिया जिले के बड़ाबाजार थाना अंतर्गत तुमड़ाशोल के निवासी सुखेन महतो (31), जो अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, की पुणे में हत्या कर दी गई। उन्होंने दावा किया कि सुखेन को उसकी भाषा और पहचान के कारण निशाना बनाया गया, जो इसे एक घृणा अपराध (हेट क्राइम) बनाता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना उस माहौल का नतीजा है, जहां विदेशी-विरोध और नफरत को हथियार बनाया जा रहा है और निर्दोष लोग इसका शिकार बन रहे हैं। उन्होंने इस मामले में तत्काल गिरफ्तारी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।ममता बनर्जी ने सुखेन महतो के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा बंगाल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें