मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मालदह में एसआईआर के दौरान बीएलओ पर हमला, युवक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मालदह में एसआईआर के दौरान बीएलओ पर हमला, युवक घायल

मालदह। पश्चिम बंगाल के मालदह जिले में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। चांचल थाना अंतर्गत खरबा ग्राम पंचायत स्थित बूथ नंबर 193 पर ड्यूटी पर तैनात बीएलओ अनीसुर रहमान पर शनिवार को कथित तौर पर हमला किया गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।आरोप है कि सुनवाई नोटिस को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने बीएलओ का कॉलर पकड़कर उनके साथ मारपीट की। बीएलओ को बचाने पहुंचे उनके भांजे नूरुल इस्लाम के सिर पर ईंट से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को चांचल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बीएलओ के अनुसार, संबंधित परिवार उस क्षेत्र का निवासी नहीं था, इसलिए तत्काल नोटिस देना संभव नहीं था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। घटना के बाद बीएलओ की शिकायत पर चांचल थाने में कांग्रेस की पूर्व पंचायत सदस्य साजिदा बेगम, उनके भाई रबीउल इस्लाम, पति हुसैन अली और मेंहदी हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।तृणमूल कांग्रेस ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। वहीं कांग्रेस ने आरोपों से इनकार करते हुए इसे गांव का आपसी विवाद बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें