मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर बोले सीएम, 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर बनेगा राष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर बोले सीएम, 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर बनेगा राष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय

कोलकाता, 26 जून (हि.स.)। कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट स्थित साहित्य सम्राट बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य की पूर्व तृणमूल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसका पूरा कार्यकाल तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और पश्चिम बंगाल को पीछे ले जाने में बीता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद और देशभक्ति जैसे विषय उस सरकार के एजेंडे में कभी नहीं थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य में राष्ट्रवादी सरकार सत्ता में है और राष्ट्रहित से जुड़े सभी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अपने बजट में घोषणा की है कि 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर का एक संग्रहालय स्थापित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल पर मलबा हटाने का कार्य लगातार बिना रुके जारी है और राहत एवं बचाव अभियान पूरी गंभीरता के साथ चलाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें