मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

ममता ने बंगाल पुलिस को धमकाया, बोलीं- केंद्रीय बल जाने के बाद देखेंगे क्या होगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ममता ने बंगाल पुलिस को धमकाया, बोलीं- केंद्रीय बल जाने के बाद देखेंगे क्या होगा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में आयोजित जनसभा से राज्य पुलिस को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस केंद्रीय बलों के सामने सिर झुका रही है। उन्हाेंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि केंद्रीय बलों के जाने के बाद फिर देखेंगे क्या होगा।बारुईपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बिमान बनर्जी और बारुईपुर पूर्व के प्रत्याशी विभास सरदार के समर्थन में आयोजित सभा में ममता ने कहा कि वर्तमान समय में स्थानीय पुलिस केंद्रीय बलों को देखकर दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति केवल दो या तीन सप्ताह की है, इसके बाद परिस्थितियां बदल जाएंगी।मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव में निष्पक्ष मुकाबला करने के बजाय प्रशासनिक दबाव का सहारा ले रही है।ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से भाजपा की गिरावट शुरू हो चुकी है और बंगाल में इसका दूसरा चरण दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि बंगाल हमेशा देश को दिशा दिखाता है और इस बार भी परिवर्तन की शुरुआत यहीं से होगी।महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन के मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा। ममता ने आरोप लगाया कि महिलाओं के अधिकारों के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है।सभा में उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया और मतदाताओं से तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने रोजगार, स्वास्थ्य, पेंशन, किसानों और महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना चार मई को हाेगी।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें