मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

ममता बनर्जी पर भड़काऊ बयान का आरोप, अमित मालवीय ने चुनाव आयोग से की हस्तक्षेप की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ममता बनर्जी पर भड़काऊ बयान का आरोप, अमित मालवीय ने चुनाव आयोग से की हस्तक्षेप की मांग

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर “लगातार उकसावे” के जरिए हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है और चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है।मालवीय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि पांडवेश्वर में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं से “घर में जो भी है, उसे हथियार बनाकर” विपक्ष को कुचलने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उत्तर बंगाल में इसी तरह का संदेश दिया गया था।भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बासंती में हुई हिंसा उसी कथित उकसावे के बाद हुई, जहां तृणमूल से जुड़े हमलावरों ने चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान राज्य पुलिस मूकदर्शक बनी रही।अमित मालवीय ने चुनाव आयोग से अपील की कि वह इस मामले का संज्ञान ले और तृणमूल के भीतर आपराधिक तत्वों पर लगाम सुनिश्चित करे।हालांकि, इन आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें