मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल के लोग इस बार ममता को सबक सिखाएंगे : नितिन नवीन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल के लोग इस बार ममता को सबक सिखाएंगे : नितिन नवीन

दक्षिण दिनाजपुर। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दाैरान रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में एक रोड शो किया। वह बालुरघाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विद्युत कुमार रॉय के समर्थन में मंगलपुर चौराहे से थाना चौराहे तक रोड शो किया।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश की सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में एक गठबंधन सक्रीय है, हम इसे 'एंटी-वुमन अलायंस' कहते हैं। जिससे महिलाओं को उनके अधिकार मिलते उस बिल को तृणमूल, कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी ने रोक दिया है। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों से दूर रखा है। पश्चिम बंगाल का हर इंसान महिलाओं के इस अपमान का बदला लेगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष सीमाओं के सीमांकन का बहाना दे रहे हैं, लेकिन वह सीमांकन उनके राज में हुआ था। उन्हें अपने ही कानूनों पर भरोसा नहीं है। एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता दीदी ने महिला आरक्षण का विरोध किया है। पश्चिम बंगाल की महिलाएं उन्हें सबक सिखाएंगी। भविष्य में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होकर रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें