मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने की लहर दिलाएगी लोकसभा चुनाव में बड़ी जीतः डॉ. महेंद्र सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने

का आह्वान किया है। यहां गोविंदपुरा विधानसभा के हर बूथ पर मुझे 370 वोट

बढ़ाने की लहर दिखाई दे रही है। भोपाल लोकसभा के चुनाव में यही लहर भाजपा को

गोविंदपुरा विधानसभा से बड़ी जीत दिलाएगी।

यह

बात प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को भोपाल

के अवधपुरी में आयोजित गोविंदपुरा विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को

संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश में जितने भी दल राजनीति में

सक्रिय हैं, उनमें से भाजपा सबसे अलग है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित दल

है और कार्यकर्ता ही उसे चलाते हैं। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा आज

दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन सका है।

उन्होंने

कहा कि गोविंदपुरा विधानसभा का हर कार्यकर्ता भाजपा का निष्ठावान सिपाही

है। पार्टी और उसकी विचारधारा के लिए हर कार्यकर्ता दिन-रात सक्रिय रहता

है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं को

जन-जन तक पहुंचाया है और हर पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिल सके,

यह सुनिश्चित किया है। यह इन्हीं परिश्रमी और लगनशील कार्यकर्ताओं की मेहनत

का परिणाम है कि आज गोविंदपुरा विधानसभा में हर मतदाता का मन कमलमय दिखाई

दे रहा है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर भाजपा लोकसभा चुनाव में

प्रचंड जीत हासिल करेगी और पार्टी की इस जीत में गोविंदपुरा विधानसभा के

कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।

विधानसभा

स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भोपाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी आलोक

शर्मा, लोकसभा संयोजक एवं पूर्व सांसद आलोक संजर, भोपाल महापौर मालती राय,

जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के

देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें