मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में अब जीपीएस के जरिये होगी पानी के टैंकरों और सीवर सफाई मशीनों की मॉनिटरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में अब जीपीएस के जरिये होगी पानी के टैंकरों और सीवर सफाई मशीनों की मॉनिटरिंग

नई दिल्ली। दिल्ली में टैंकरों द्वारा जल आपूर्ति और सीवरों की सफाई को प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब दिल्ली सरकार दिल्ली जल बोर्ड के जीपीएस मॉनिटरिंग पोर्टल को लाइव करेगी।मुख्यमंत्री आतिशी ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस पोर्टल के जरिए पानी के टैंकरों और सीवर सफाई मशीनों (एससीएम) को जीपीएस के जरिए ट्रैक किया जाएगा। पोर्टल पर रियल टाइम मॉनिटरिंग के साथ अधिकारी सुनिश्चित कर सकेंगे कि पानी के टैंकर निश्चित समय और स्थान पर आपूर्ति के लिए पहुंच सके और साथ ही सीवर सफाई मशीनों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। निगरानी के जरिये किसी भी प्रकार की खामियों को दूर करते हुए लोगों को समय पर सेवाएं दी जाएंगी।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शहर में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में पानी के टैंकरों और सीवर सफाई मशीनों की निगरानी के लिए जीपीएस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी और यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सभी पानी के टैंकर और सीवर सफाई मशीनें अपने निर्धारित मार्गों पर रहें और समय पर आवश्यक सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जीपीएस मॉनिटरिंग पोर्टल का लाइव होना इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल सर्विसेज की निगरानी करना आसान होगा बल्कि किसी भी प्रकार की अनियमितता को दूर किया जा सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें