मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में कोर्ट से चार अफसरों समेत सात पर वारंट, 17 को सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में कोर्ट से चार अफसरों समेत सात पर वारंट, 17 को सुनवाई

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में कोर्ट से चार अफसरों समेत सात पर वारंट, 17 को सुनवाई

पटना ।मुजफ्फरपुर के चर्चित बालिका गृह कांड से जुड़े अधिकारियों की मुश्किलें बढ़नेवाली हैं। इस मामले में गवाही देने से बच रहे चार अधिकारियों समेत सात लोगों के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है। विशेष एससी-एसटी कोर्ट ने तत्कालीन महिला थानेदार ज्योति कुमारी, आभा रानी, आईओ कलावती देवी, तत्कालीन जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक दिवेश कुमार शर्मा, साहू रोड निवासी हर्षकुमार, मुन्ना कुमार और रामबाग चौरी मोहल्ला निवासी गुलाम रसूल के खिलाफ जमानतीय वारंट का आदेश दिया है। विशेष एससी-एसटी कोर्ट ने वारंट जारी करते हुए अगली सुनवाई पर सभी को तलब किया है। अब इस मामले में अभियोजन साक्ष्य पर सुनवाई के लिए 17 मई की तिथि तय की गई है उस दिन अगर ये गवाह कोर्ट में गवाही के लिए हाजिर नहीं हुए तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियोजन साक्ष्य के तहत गवाहों का कोर्ट में बयान दर्ज किया जाना है अब तक केवल एक तत्कालीन थानेदार नीरू कुमारी ने अपनी गवाही कोर्ट में दर्ज कराई है नीरू ने ही इस मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। आरोपित ब्रजेश ठाकुर अभी बालिका गृह कांड में तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। 2018 के जून में बालिका गृह कांड के खुलासे के बाद प्रशासन ने ब्रजेश ठाकुर की एनजीओ से संचालित अन्य बालगृहों की भी जांच कराई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें