मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश में लागू होगा वक्फ संशोधन कानून' : दानिश अंसारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश में लागू होगा वक्फ संशोधन कानून' : दानिश अंसारी

-बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्य भी शामिल होंगे : अंसारी

बलिया/लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी वक्फ संशोधन कानून लागू किया जाएगा। मध्य प्रदेश में वक्फ संशोधन कानून लागू किये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में नियम कानून और बायलॉज के हिसाब से वक्फ संसोधन कानून लागू होगा।

उन्हाेंने कहा कि मोदी सरकार वक्फ संपत्तियों के बेहतर रखरखाव के उद्देश्य से वक्फ संशोधन बिल लेकर आई है। इस वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 के माध्यम से कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं। इसका कामकाज पर अच्छा असर दिखाई देगा। उन्हाेंने कहा कि सच ताे यह है कि इन संशोधनों के तहत नए वक्फ बोर्ड के गठन में पिछड़े पसमांदा मुसलमानों, महिलाओं और मुस्लिम समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्य भी शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद पत्रकाराें से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला किया। याेगी सरकार के मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस वक्फ संशोधन के प्रावधानों के अनुसार मध्य प्रदेश सहित तमाम राज्यों में बोर्ड का गठन प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना और वक्फ का सुचारू प्रबंधन चलाना है। यह अधिनियम पूरे देश में लागू होगा और हर प्रदेश के लिए इसे अपनाना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश में भी बोर्ड का गठन होने पर इसे नियमों और उपनियमों के अनुसार लागू किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश के विकास के लिए कभी कोई जल्दबाजी नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि 1947 में देश आजाद होने के बाद कांग्रेस ने देश के आधारभूत विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया और सत्ता में रहते हुए केवल भ्रष्टाचार और आतंकवाद को प्रश्रय दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें