मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

चीन के वांग शुन ने अपने चौथे ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शेनझेन । ओलंपिक चैंपियन वांग शुन ने गुरुवार को यहां चीन की

राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 200 मीटर मेडले का खिताब जीता,

और आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

30 वर्षीय

खिलाड़ी ने ओलंपिक क्वालीफाइंग समय को पार करते हुए एक मिनट और 55.35 सेकंड

में जीत हासिल की। झांग झांशुओ दूसरे और हे युबो तीसरे स्थान पर रहे।

वांग

ने जीत के बाद सिन्हुआ के हवाले से कहा, "मैं परिणाम से संतुष्ट हूं।

उम्मीद है कि मैं 30 साल से अधिक उम्र के चीनी तैराकों के लिए एक उदाहरण

स्थापित कर सकता हूं, हम अभी भी ओलंपिक में प्रतिस्पर्धी हो सकते हैं।"

वांग ने पहले तीन ओलंपिक लंदन, रियो और टोक्यो में भाग लिया था, पेरिस उनका चौथा ओलंपिक होगा।

वांग ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि इस बार मैं अधिक निश्चिंत हो सकता हूं और बेहतर परिणाम हासिल कर सकता हूं।"

वहीं,

पैन झानले ने पुरुषों की 50 मीटर फ़्रीस्टाइल को 22.06 सेकंड में जीता और

इस स्पर्धा में अपना छठा स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक यू

हेक्सिन को रजत और शेन जियाहाओ को कांस्य पदक मिला।

महिलाओं

की 200 मीटर बैकस्ट्रोक फ़ाइनल में, पेंग ज़ुवेई ने 2 मिनट 07.57 सेकंड

में स्वर्ण पदक जीता, उसके बाद दूसरे स्तान पर लियू याक्सिन और तीसरे स्थान

पर झांग जिंगयान रहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें