मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के वजीरपुर से 3.5 करोड़ रुपये की बंद करंसी बरामद, चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के वजीरपुर से 3.5 करोड़ रुपये की बंद करंसी बरामद, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के वजीरपुर इलाके में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 3.5 करोड़ रुपये से अधिक की बंद करंसी बरामद की है। यह कार्रवाई वजीरपुर पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की, जिसमें शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-4 के पास दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए आरोपितों की पहचान हर्ष, टेक चंद ठाकुर, लक्ष्य और विपिन कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपित दिल्ली और आसपास के इलाकों के निवासी हैं। इनके कब्जे से 500 और 1000 के पुराने नोटों का बड़ा जखीरा मिला है, जिसकी कुल कीमत 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। साथ ही, पुलिस ने दो गाड़ियां भी जब्त की हैं जिनका उपयोग ये नोटों की आवाजाही के लिए कर रहे थे।पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे बंद करंसी को बेहद कम कीमत पर खरीदते थे और फिर लोगों को धोखा देकर दावा करते थे कि ये नोट आरबीआई में बदले जा सकते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है और यह दावा पूरी तरह फर्जी है। इस तरह की गतिविधि स्पेसिफाइड बैंक नोट्स एक्ट के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चारों आरोपित जानते थे कि नोटबंदी के बाद पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट रखना गैरकानूनी है। बावजूद इसके, तेज़ कमाई के लालच में वे इस अवैध काम में शामिल हुए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों को रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें