मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी विधानसभा : योगी सरकार ने यूपी के लगभग दोगुना मजरों तक पहुंचाई बिजली : एके शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी विधानसभा : योगी सरकार ने यूपी के लगभग दोगुना मजरों तक पहुंचाई बिजली : एके शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सपा की सदस्य डॉ. रागिनी के बिजली विभाग से जुड़े प्रश्न का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि 2017 तक यूपी के जितने मजरों में बिजली पहुंची थी, उसका लगभग दोगुना मजरों में हमारी सरकार ने बिजली पहुंचाई है।ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मजरों की संख्या नहीं बढ़ी है लेकिन बिजली की पहुंच ज्यादा मजरों में हो गयी है। इनके (सपा) समय मे एक लाख 28 हजार मजरों में बिजली थी। हमारे समय दो लाख 50 हजार मजरों में बिजली पहुंच चुकी है। इसके बाद भी मुझे लगा कि हो सकता है कि कुछ मजरों में बिजली न पहुंची हो, उसके लिए 20 हजार मजरों में विद्युतीकरण के लिए लगभग एक हजार करोड़ रुपये के बजट की संस्तुति की गयी है। हम सदन को आश्वस्त करते हैं कि यूपी का कोई भी ऐसा मजरा नहीं होगा जिसमें बिजली न हो। बिजली के खम्भे होंगे। बांस बल्ली पर बिजली तार नहीं होगा। सभी जगह खम्भे होंगे। अब जिन्हें बिजली दिख ही नहीं रही, उसके बारे क्या ही कहा जाए।सपा के सदस्य अनिल प्रधान के सवाल पर मंत्री एके शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर कहीं किसी परेशानी की कोई बात नहीं है। मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया जिसमें गलत बिजली बिल की कोई शिकायत सही साबित हुई हो। 55 लाख 62 हजार स्मार्ट मीटर लगे हैं। उनमें से 53 लाख मीटर पुराने मीटर उतारकर लगे हैं। उनसे कोई पैसा नहीं लिया गया गया है। नए कनेक्शन में स्मार्ट मीटर लगने पर ही पैसा लिया जा रहा है। स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता परखने के लिए पांच प्रतिशत स्मार्ट मीटर के साथ पुराने मैनुअल मीटर को भी लगाए रखा जाता है ताकि बिल का आंकलन किया जा सके। उसमें देखा गया कि बिजली बिल में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें