मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा मतदान, 12 राज्यों में 1206 उम्मीदवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण में 12 राज्यों

व केंद्र शासित प्रदेशों के 1206 उम्मीदवारों के साथ-साथ बाहरी मणिपुर

पीसी से 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 के

दूसरे चरण के मतदान के लिए 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 88 संसदीय

क्षेत्रों के लिए कुल 2633 नामांकन दाखिल किए गए थे। दूसरे चरण के लिए

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल थी। दाखिल 2633 नामांकनों की

जांच में 1428 नामांकन वैध पाए गए। सभी 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के

लिए उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि सोमवार 08 अप्रैल थी।

दूसरे

चरण में केरल में 20 संसदीय क्षेत्रों के लिए अधिकतम 500 नामांकन किए गए

हैं। इसके बाद कर्नाटक में 14 संसदीय क्षेत्रों से 491 नामांकन हैं।

महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय क्षेत्र से सबसे अधिक 92 नामांकन प्राप्त

हुए।

आयोग के अनुसार दूसरे चरण में 88 संसदीय क्षेत्रों के लिए 2633

नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से 1428 सही पाए गए। नाम वापसी के

बाद संख्या 1206 रह गई। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार इस चरण में असम 61,

बिहार 50, छत्तीसगढ़ 41, जम्मू-कश्मीर 22, कर्नाटक 247, केरल 194, मध्य

प्रदेश 88, महाराष्ट्र 204, राजस्थान 152, त्रिपुरा 9, उत्तर प्रदेश 91 और

पश्चिम बंगाल 47 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

उल्लेखनीय है कि

पहले चरण में 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 1625 उम्मीदवार चुनाव

लड़ रहे हैं। इनमें 1491 पुरुष उम्मीदवार और 134 महिला उम्मीदवार हैं।

पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल

को मतदान होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें