मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में चौथे चरण में 5 लोस सीट पर मतदान कल, 9447 केंद्रों पर होगी वोटिंग -भाजपा के दो केंद्रीय मंत्रियों और ललन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बिहार में चौथे चरण में 5 लोस सीट पर मतदान कल, 9447 केंद्रों पर होगी वोटिंग

-भाजपा के दो केंद्रीय मंत्रियों और ललन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर

पटना। बिहार के दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इन लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले सभी 55 उम्मीदवारों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी। 9447 मतदान केंद्रों पर 95,83,662 मतदाता वोट देंगे। इसके साथ ही इन उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। इस फेज में भाजपा के दो मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय के साथ जदयू के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष ललन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।इधर, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने संबंधित जिलों के डीएम को मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता कराने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने का टास्क दिया दिया है। ताकि मतदान करने के लिए आने वाले मतदाताओं को परेशानी का सामना नहीं करनी पड़े। मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि तक निजी गाड़ी से मतदान के लिए जाने की अनुमति है।

इनके बीच कड़ी टक्कर

दरभंगा : गोपाली जी ठाकुर (भाजपा) और ललित कुमार यादव (राजद)

उजियारपुर : नित्यानंद राय (भाजपा) और आलोक कुमार मेहता (राजद)

समस्तीपुर:शाम्भवी (लोजपा आर) और सनी हजारी (कांग्रेस )

बेगूसराय : गिरिराज सिंह (भाजपा) और अबधेश कुमार राय (सीपीआई)

मुंगेर : ललन सिंह (जदयू) और कुमारी अनीता (राजद)

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें