मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

देश में आम चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। देश में आम चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज सुबह

सात बजे मतदान शुरू हो गया। संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा का कड़ा

बंदोबस्त किया गया है। प्रथम चरण के चुनाव मैदान में आठ केंद्रीय मंत्री,

दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले

चरण में 1625 उम्मीदवार इस समर में हैं। चुनाव के प्रथम चरण के लिए हो रहे

मतदान में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीट शामिल

हैं।

इनमें राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ, मध्य

प्रदेश की छह, बिहार की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, असम और महाराष्ट्र की

पांच, मणिपुर की दो, त्रिपुरा की एक, जम्मू-कश्मीर की एक और छत्तीसगढ़ की

एक सीट शामिल है। इसके अलावा तमिलनाडु की 39, मेघालय की दो, उत्तराखंड की

पांच, अरुणाचल प्रदेश की दो, अंडमान निकोबार द्वीप समूह की एक, मिजोरम की

एक, नगालैंड की एक, पुडुचेरी की एक, सिक्किम की एक और लक्षद्वीप की सभी

लोकसभा सीट पर मतदान होगा।

लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत होने से

पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर कहा, "लोकतंत्र का सबसे

बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में

21 राज्यों और संघशासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन

सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग

जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने

युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें।"

राष्ट्रीय

स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक बूथ

पर पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद वो अपनी उंगली पर लगी स्याही को

दिखाते हुए बाहर निकले। डॉ. भागवत ने कहा कि मतदान हम सबका कर्तव्य और

अधिकार है। इसलिए आज मैंने सबसे पहला काम वोट डालने का किया ।

मतदान

शुरू होने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सब कुछ ठीक

है। तैयारी वास्तव में दो साल पहले शुरू हुई थी। लगभग 16.86 करोड़ मतदाताओं

वाले पहले चरण के मतदान के लिए लगभग 1.86 लाख मतदान केंद्रों पर सभी

आवश्यक सुविधा का इंतजाम किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें