मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव: पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के

बीच मछलीशहर लोकसभा सीट के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया

सुबह सात बजे से चल रही है। सुबह से ही मतदाता अपने बूथों पर पहुंच कर

मतदान के लिए कतारबद्ध होने लगे। अपनी बारी आने पर पूरे उत्साह के साथ

मतदान दिया। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है।

मछली शहर लोकसभा से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने पिंडरा स्थित मतदान

केन्द्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विधानसभा

क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक लगभग 13.3 फीसदी मतदान हुआ। इसके पहले जिला

निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम मछली शहर लोकसभा सीट के पिण्डरा विधानसभा का

मतदान शुरू होने के बाद विकास भवन में स्थापित कंट्रोल रूम पहुंचे।

उन्होंने वेब कास्टिंग कंट्रोल रूम में जाकर मतदान के दौरान चल रहे वेब

कैमरे का सजीव प्रसारण देखा तथा वोटिंग सम्बन्धी डेटा की भी जानकारी ली।

सारनाथ

एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने कंपोजिट विद्यालय पिंडरा का निरीक्षण करते

हुए अफसरों को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने पिंडरा में शांतिपूर्ण तरीके से

मतदान करने के लिए सभी से अपील की। एसीपी ने बताया कि किसी भी मतदाता को

कोई भी दिक्कत हो तो तुरंत प्रशासन को अपनी परेशानी बताएं त्वरित समाधान

होगा।

विधानसभा क्षेत्र के 190 मतदान केंद्रों के 389 बूथों

पर 300 अर्द्धसैनिक बल के जवान, पीएसी के 300 जवान और 1892 पुलिसकर्मी

तैनात किए गए हैं। मतदान क्षेत्र को तीन जोन और 34 सेक्टर में बांटा गया

है। नौ फ्लाइंग स्क्वाड, नौ स्टैटिक सर्विलांस टीम व 24 क्यूआरटी चक्रमण कर

रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें