मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी की गारंटी पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

रायपुर,। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रविवार को भी अपने

चुनावी अभियान की तूफानी गति जारी रखी। रायगढ़ के कापू, जांजगीर-चांपा के

पहरिया और बिलासपुर के बेलगहना में भारी जनसमूह के बीच उन्होंने कांग्रेस

की जम कर धुलाई की।

कांग्रेस शासनकाल को शराब, कोयला, रेत, सरकारी

जमीन और डीएमएफ घोटालों मे घेरा और कहा कि, कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को

लूट कर कंगाल बना दिया। छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध को गढ़

बना दिया था। श्री साय ने केंद्र के दस वर्षों के विकास और छत्तीसगढ़ में

तीन महीने में पूरी हुई मोदी की गारंटी पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट

मांगा।

रायगढ़ के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र कापू में विष्णु

देव साय ने हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने प्रदेश को विकास

की दृष्टि से बहुत पीछे छोड़ दिया था। 36 वादे में एक भी वादे को उसने ठीक

से पूरा नहीं किया। सिर्फ घोटाला किया। वे नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी में

घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि

छत्तीसगढ़ की जनता ने पिछले चुनाव में कांग्रेस को आउट कर दिया और इस बार भी

क्लीन बोल्ड होगी।

अपने पुराने संसदीय क्षेत्र रायगढ़ के धरमजयगढ़

(कापू) के लोगों से श्री साय ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मुझे रायगढ़

लोकसभा से लगातार 20 वर्ष सांसद बनने का मौका मिला। इसके लिए आप सभी का

हृदय से आभार। उन्होंने कहा कि आज मैं अपने परिवार के बीच आया हूँ और आप

सभी से आग्रह करने आया हूँ कि हम सबको विकसित भारत बनाने के लिए मोदी जी को

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना होगा। जिसके लिए आप सभी आगामी 7 मई को कमल

छाप पर बटन दबाएं और राधेश्याम राठिया जी को सांसद बनाकर दिल्ली भेजें।

आंधी-तूफ़ान

के बीच चलती रही कापू में जनसभा-आज लगभग 12 बजे रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के

धरमजयगढ़ स्थित पहाड़ी इलाके कापू पहुंचे विष्णु देव साय को आंधी-तूफ़ान का

सामना करना पड़ा। बारिश भी होती रही मगर मुख्यमंत्री और जनसभा के लिए आई

भारी भीड़ पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। निर्विघ्न तरीके से मुख्यमंत्री ने

अपना उद्बोधन पूरा किया।

कांग्रेस ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया - साय

जांजगीर-चांपा

के पहरिया में मुख्यमंत्री ने पूर्व भूपेश सरकार को महादेव एप घोटाले में

घेरा। उन्होंने सरकारी संरक्षण और सहयोग से प्रदेश में चलाए गए सट्टे-जुए

के कारोबार को छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य बताया। भूपेश बघेल को जिम्मेदार बताते

हुए उन्होंने कहा कि महादेव सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508

करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है और एफआईआर भी दर्ज

हुई है। बहुत से कांग्रेसी नेताओं के ऊपर न केवल एफआईआर है बल्कि ज्यादातर

जेल की चक्की पीस रहे हैं। बड़े-बड़े अधिकारी जिन्होंने भ्रष्टाचार में सरकार

का सहयोग किया उन्हें डेढ़-डेढ़ साल से जमानत नहीं मिल रही है।

भाजपा के संकल्प पत्र में गरीबों के लिए बहुत कुछ

तूफानी

दौरा करते हुए शाम को बिलासपुर के बेलगहना पहुंचे विष्णु देव साय ने यहाँ

भी विशाल आमसभा को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने भाजपा के

संकल्प पत्र का हवाला देते हुए कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की

गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास

बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है। अब 70 साल तक के

बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा

योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब

पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि

भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती।

विष्णु

देव साय ने रायगढ़ लोकसभा के लिए राधेश्याम राठिया, जांजगीर-चांपा के लिए

श्रीमती कमलेश जांगड़े और बिलासपुर के लिए तोखन साहू के पक्ष में जमकर मतदान

करने को कहा।

पूरी कांग्रेस पार्टी कंफ्यूज है - साय

कापू

में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि

राहुल गांधी ही नहीं पूरी कांग्रेस पार्टी कंफ्यूज है। कांग्रेस की स्थिति

यह है कि देश में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उसे प्रत्याशी नहीं मिल रहे

हैं। छत्तीसगढ़ जैसे प्रदेश में ही हजारों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं

ने भाजपा प्रवेश किया है। यह सिलसिला लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा

के लिए अनुकूल स्थिति है और सभी ग्यारह लोकसभा सीटों पर भाजपा

जीतेगी।नक्सलवाद से हम मजबूती से लड़ रहे हैं। हमारे पास विकल्प खुले हैं।

यदि नक्सली गोली-बारुद की भाषा बोलेंगे तो उसे उस भाषा में जवाब मिलेगा।

यदि मुख्यधारा में शामिल होना चाहेंगे तो उनके लिए पुनर्वास नीति लागू

होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें