मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

रानीगंज में कूड़े के ढेर से सैकड़ों वोटर कार्ड बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रानीगंज में कूड़े के ढेर से सैकड़ों वोटर कार्ड बरामद

आसनसोल। आसनसोल के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमार गंज स्थित चिनकुटी मोड़ इलाके में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कूड़े के ढेर से सैकड़ों की संख्या में नए और पुराने वोटर कार्ड बरामद किए गए। स्थानीय लोगों की नजर जब इन पहचान पत्रों पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रानीगंज थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कूड़े के ढेर में पड़े सभी वोटर कार्डों को जब्त कर थाने ले गई। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी बड़ी संख्या में वोटर कार्ड वहां कैसे पहुंचे और इन्हें किसने फेंका।स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि वोटर कार्ड एक महत्वपूर्ण सरकारी पहचान पत्र है। लोगों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है और आशंका जताई है कि इसमें किसी तरह की लापरवाही या साजिश भी हो सकती है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद किए गए सभी वोटर कार्डों की गिनती की जा रही है और यह जांच की जा रही है कि वे किस क्षेत्र से संबंधित हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये कार्ड वैध हैं या रद्द किए जा चुके हैं। जरूरत पड़ने पर चुनाव आयोग को भी मामले की जानकारी दी जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग प्रशासन से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें