मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन के जरिए वोट जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन के जरिए वोट जागरूकता अभियान

दार्जिलिंग। पहाड़ों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अनोखी पहल देखने को मिली है। निर्वाचन आयोग और दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) की संयुक्त पहल पर यूनेस्को हेरिटेज दार्जिलिंग टॉय ट्रेन को वोटर जागरूकता के लिए चुना गया है।इस अभियान के अंतर्गत दार्जिलिंग स्टेशन से एक विशेष रूप से सजाई गई टॉय ट्रेन रवाना की गई, जिसका उद्देश्य था “कोई भी मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व से वंचित न रहे।” ‘सिस्टेमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन’ (एसवीईपी) कार्यक्रम के तहत आयोजित इस पहल में जिला प्रशासन का भी सहयोग रहा।इस दौरान स्टेशन परिसर में रंगारंग माहौल देखने को मिला। छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म छोड़ पारंपरिक परिधानों में नजर आई और स्थानीय नृत्य के जरिए अतिथियों का स्वागत किया गया। ट्रेन में एक कोच वीआईपी के लिए रखा गया, जबकि बाकी हिस्सा ओपन था, जिसमें कॉलेज छात्र, कलाकार और आम लोग शामिल हुए।नृत्य, संगीत और संबोधन के जरिए लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। जिला चुनाव कार्यालय की ओर से बताया गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर एक वोट की अहम भूमिका होती है और इसी संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए यह पहल की गई।डीएचआर के डिविजनल ऑपरेटिंग मैनेजर सुमित जायसवाल और दार्जिलिंग स्टेशन मास्टर सुमन प्रधान ने उम्मीद जताई कि 23 अप्रैल को पहाड़ के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें