मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

'वोट चोरी' मतलब लोकतंत्र की चोरी : राहुल गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'वोट चोरी' मतलब लोकतंत्र की चोरी : राहुल गांधी

पटना। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी का मतलब अधिकार की चोरी, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र और युवाओं के भविष्य की चोरी है। उन्होंने कहा कि ये लोग केवल वोट की चोरी नहीं कर रहे हैं, आपका राशन कार्ड और जमीन भी उठा ले जाएंगे।

कांग्रेस के राहुल गांधी ने आज पटना में अपनी वोटर अधिकार यात्रा के समापन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा बिहार से शुरू हुई। आज महाराष्ट्र के भी कई नेता आए हैं। महाराष्ट्र में भी चुनाव चोरी की गई थी। यहां लोकसभा चुनाव के बाद एक करोड़ वोटर बढ़ाए जाते हैं और विधानसभा में हमारा गठबंधन हार गया, जबकि लोकसभा चुनाव में जितना वोट हमें मिला था, उतना ही विधानसभा में भी मिला।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाली शक्ति संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रही है। हम इन्हें संविधान की हत्या नहीं करने देंगे, यही कारण है कि हमने बिहार की यात्रा की। इस यात्रा में मिले जनसमर्थन को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार के सारे के सारे युवा इस यात्रा के साथ खड़े हो गए। छोटे-छोटे बच्चे जीप के पास आते थे, कहते थे 'वोट चोर, गद्दी छोड़'।

उन्होंने भाजपा के लोगों को सचेत करते हुए कहा कि अब एटम बम नहीं, हाइड्रोजन बम आ रहा है। पूरे देश को वोट चोरी की सच्चाई पता लगने वाली है। उन्होंने कहा कि बिहार का नारा देश में फैल चुका है।

इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम दिन पटना में यात्रा निकाली गई है। गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देने के बाद आज की यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें