मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

राशन के बदले वोट मांगकर भाजपा उड़ा रही गरीबों का मजाक : मायावती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व

मुख्यमंत्री मायावती ने देश में बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन

को अभिशाप बताया है। उन्होंने इसके पीछे भाजपा सरकार की विफलता करार दिया

है। उन्होंने सरकार के मुफ्त राशन को चुनावी जीत के लिए इस्तेमाल करने पर

गरीबों को मजाक उड़ाने वाला बताया है।

मायावती ने अपने

सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से पोस्ट कर कहा कि देश के लोगों को बढ़ती महंगाई,

गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि के अभिशाप से मुक्त करना तो दूर उन्हें

रोक पाने में विफलता के कारण गरीबों को थोड़ा राशन देने को भी भाजपा एण्ड

कम्पनी के लोग चुनाव में भुनाने पर तुले हैं, जो उचित नहीं क्योंकि यह

मेहरबानी नहीं है।

मायावती ने कहा कि लोगों को यह थोड़ा मुफ्त राशन

भाजपा/सरकार का उपकार नहीं बल्कि लोगों द्वारा सरकार को दिया गया टैक्स का

ही धन है। अतः इसके बदले वोट माँगकर गरीबों का मजाक उड़ाना अशोभनीय है। यह

बात मैं हर जनसभा में कहती हूँ फिर भी भाजपा द्वारा प्रचारित ऐसे फेक

वीडियो पर लोग ध्यान न दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें