मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

विवेक रंजन अग्निहोत्री ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर कोलकाता में करेंगे लॉन्च, शहीदों को भी करेंगे नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। फिल्म के खिलाफ पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी ने कई एफआईआर दर्ज भी करवाई हैं।

टीएमसी ने मूवी को लेकर कुछ आपत्तियां दर्ज कराई थीं, मगर कलकत्ता हाईकोर्ट ने एफआईआर पर स्टे लगा दिया। अब विवेक रंजन इस मूवी का ट्रेलर बुधवार को कोलकाता में लॉन्च करने जा रहे हैं।

इस मौके पर वह सबसे पहले कालीघाट जाएंगे और मां का आशीर्वाद लेंगे, जिसके बाद ट्रेलर लॉन्च होगा। इसके साथ ही वह शहीद मीनार भी जाएंगे, जहां वे शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बंगाल के 'डायरेक्ट एक्शन डे' और 1946 के कलकत्ता किलिंग्स की दर्दनाक घटनाओं को दिखाती है। फिल्ममेकर की सच उजागर करने वाली फाइल्स ट्रिलॉजी का यह तीसरा पार्ट है; इससे पहले 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द ताशकंद फाइल्स' आ चुकी हैं।

इसका रोमांचक टीजर जूम में आया था और तब से ही इसके ट्रेलर का इंतजार था। इसके टीजर में ये दिखाया गया था कि कैसे बंगाल अब दूसरा कश्मीर बनता जा रहा है। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 'द बंगाल फाइल्स' को लिखा और डायरेक्ट किया है।

इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नजर आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रस्तुत यह 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इससे पहले एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विवेक ने बताया था कि टीएमसी के कुछ सदस्यों ने निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज करवाई हैं।

आरोप लगाया गया है कि फिल्म के कंटेंट विवादित हैं। जवाब में फिल्म मेकर्स ने कोर्ट का रुख किया और हाई कोर्ट ने सभी एफआईआर पर फिलहाल रोक लगाते हुए उन्हें राहत दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें