मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म 'होमबाउंड' पर विशाल जेठवा ने खुलकर की बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फिल्म 'होमबाउंड' पर विशाल जेठवा ने खुलकर की बात

निर्देशक नीरज घायवान की फिल्म 'होमबाउंड' भले ही सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसने शानदार सफलता हासिल की है। जाह्नवी कपूर, विशाल जेठवा और ईशान खट्टर की अहम भूमिकाओं वाली इस फिल्म को ऑस्कर 2026 में 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म' श्रेणी में नामांकन भी मिला है। इसी बीच अभिनेता विशाल जेठवा ने फिल्म की कामयाबी और उससे अपने करियर में आए बदलावों को लेकर खुलकर बात की है।अच्छे ऑफर्स मिलने पर क्या बोले विशालमीडिया से बातचीत में विशाल ने बताया कि 'होमबाउंड' के बाद उन्हें पहले से अलग और बेहतर तरह के प्रोजेक्ट्स ऑफर होने लगे हैं। उन्होंने कहा, "अब मुझे ऐसी स्क्रिप्ट्स मिल रही हैं, जो पहले कभी नहीं आई थीं। एक ही तरह के रोल करते-करते इंसान सोचने लगता है कि आगे क्या नया किया जाए। मैं खुद को किसी एक जॉनर तक सीमित नहीं रखना चाहता था। अब जो स्क्रिप्ट्स पढ़ रहा हूं, वो पहले से बिल्कुल अलग हैं। 'होमबाउंड' ने मुझे बहुत कुछ दिया है, पहचान भी और कामयाबी भी।"किसी सीन को लेकर नहीं है कोई पछतावाविशाल ने यह भी साफ किया कि उन्हें फिल्म के किसी भी दृश्य को लेकर कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा, "फिल्म की एक तय अवधि होती है, इसलिए कई अच्छे सीन भी एडिट होकर बाहर रह जाते हैं। मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है। जाह्नवी के साथ कुछ सीन बेहद खूबसूरत थे, वहीं मेरी मां के साथ एक भावुक सीन था, जो मेरे दिल के बहुत करीब है।"गौरतलब है कि, 'होमबाउंड' फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और ओटीटी दर्शकों के बीच इसे खासा पसंद किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें