मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी ओर फिनलैंड की प्रधानमंत्री के बीच वर्चुअल बैठक, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बातचीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पीएम मोदी और फिनलैंड की प्रधानमंत्री के बीच वर्चुअल समिट

समिट के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2020 में हमने 150 से अधिक देशों को कोरोना से जुड़ी दवाईयां और आवश्यक चीजों को भेजा है। वहीं अभी हाल के दिनों में लगभग 70 देशों को करीब 58 मिलियन से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई गई है।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिनलैंड की पीएम सना मैरिन के बीच मंगलवार शाम एक वर्चुअल समिट हुई। इस दौरान फिनलैंड की पीएम सना ने कहा कि हमारी सरकारों के प्रमुख एजेंडों में कोरोना महामारी सबसे शीर्ष पर है। भारत में चलाए जा रहे व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम को और करीब से जानना चाहती हूं। इसके जवाब में वर्चुअल समिट के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2020 में हमने 150 से अधिक देशों को कोरोना से जुड़ी दवाईयां और आवश्यक चीजों को भेजा है। वहीं, अभी हाल के दिनों में लगभग 70 देशों को करीब 58 मिलियन से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई गई है।

- वर्चुअल समिट में पीएम मोदी ने कहा कि फिनलैंड और भारत दोनों ही एक रूल बेस्ड, पारदर्शी, मानवतावादी और लोकतांत्रिक वैश्विक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं। टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, क्लीन एनर्जी, पर्यावरण, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में हमारे बीच मजबूत सहयोग हैं।

- वर्चुअल समिट में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि मैं फिनलैंड को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और CDRI से जुड़ने का आग्रह करता हूँ। फिनलैंड की क्षमता और विशेषज्ञता से इन अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं को लाभ मिलेगा।

- इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि आज हम आइसीटी, मोबाइल टेक्नोलॉजी और डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में एक नयी भागीदारी घोषित कर रहे हैं। हमारे शिक्षा मंत्रालय भी एक उच्च स्तरीय संवाद आरम्भ कर रहे हैं।

भारत और फिनलैंड लोकतंत्र, स्वतंत्रता और नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के साझा मूल्यों के आधार पर मैत्रीपूर्ण संबंध रखते हैं। दोनों देशों का व्यापार और निवेश, शिक्षा, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ अनुसंधान और विकास के क्षेत्रों में बहुत घनिष्ठ सहयोग हैं। दोनों पक्षों ने सामाजिक चुनौतियों को दूर करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए एक क्वांटम कंप्यूटर के संयुक्त विकास में भी सहयोग किया है।

गौरतलब है कि भारत में टेलीकॉम, लिफ्ट, मशीनरी और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 100 फिनिश कंपनियां सक्रिय रूप से काम कर रही हैं, जिनमें अक्षय ऊर्जा भी शामिल है। फिनलैंड में लगभग 30 भारतीय कंपनियां मुख्य रूप से आईटी, ऑटो-कंपोनेंट्स और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में सक्रिय हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें