मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

जलपाईगुड़ी में तेजी से फैल रहा वायरल बुखार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जलपाईगुड़ी में तेजी से फैल रहा वायरल बुखार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जलपाईगुड़ी। मौसम के बदलते मिजाज—कभी तेज धूप तो कभी लगातार बारिश—के बीच पूरे जिले में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। घर-घर में लोग सर्दी, खांसी और बुखार से जूझ रहे हैं, जिससे अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

बुधवार दोपहर जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशियलिटी यूनिट के ओपीडी काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली। यह तस्वीर केवल एक अस्पतालों की नहीं, बल्कि पूरे जिले की स्थिति को दर्शाती है। ग्रामीण अस्पतालों से लेकर मेडिकल कॉलेज तक हर जगह वायरल बुखार के मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। ओपीडी के साथ-साथ वार्ड में भी कई मरीज भर्ती हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ता दिख रहा है।

वायरल बुखार के साथ डेंगू के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 100 के करीब पहुंच गई है, हालांकि फिलहाल किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं करना पड़ा है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि किसी में डेंगू के लक्षण दिखें तो तुरंत रक्त परिक्षण कराना जरूरी है।

मेडिकल कॉलेज के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या पहले की तुलना में बढ़ी है और फिलहाल करीब 15 मरीज वार्ड में भर्ती हैं। बाल रोग विभाग में भी स्थिति गंभीर है, जहां आने वाले अधिकांश बच्चे बुखार से पीड़ित पाए जा रहे हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

राजगंज ब्लॉक और मयनागुड़ी क्षेत्र के अस्पतालों में भी यही हाल है। वहां भी बड़ी संख्या में लोग बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि यह मौसमी बीमारी है और घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने, साफ-सफाई बनाए रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें