मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

विकाशसील इंसान पार्टी के नेता की गोली मार कर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विकाशसील इंसान पार्टी के नेता की गोली मार कर हत्या

पूर्वी चंपारण।जिले के दरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनकोनी गांव में शुक्रवार की सुबह मुकेश सहनी के विकासशील इंसान पार्टी के एक नेता कामेश्वर सहनी (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।घटना सुबह उस वक्त हुई जब कामेश्वर सहनी नित्यक्रिया से निवृत होने के बाद चापाकल पर मुंह-हाथ धो रहे थे,तभी अज्ञात अपराधियो ने पीछे से तीन गोली और गिरने के बाद कनपटी एक गोली मारी,चार गोली लगने से मौके पर ही कामेश्वर सहनी की मौत हो गई।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दरपा थाने की पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा झेलनी पड़ी, लोगो ने कुछ देर तक पुलिस को शव नहीं उठाने दे रहे थे।हालांकि समझाने बुझाने के बाद पुलिस ने शव अपने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार कामेश्वर सहनी अपने पीछे तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है,जबकि उनके पैतृक गांव तिनकोनी में मातमी सन्नाटा पसरा है।घटना की जानकारी मिलते ही नवनिर्वाचित नरकटिया विधायक विशाल शाह ने शोक व्यक्त करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। जबकि पूर्व मंत्री सह आरजेडी के पूर्व विधायक डॉ. शमीम अहमद ने घटना को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि गांव में घुसकर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।दरपा थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम पहुंची है। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वीआईपी जिलाध्यक्ष अशोक सहनी ने बताया कि कामेश्वर सहनी पूर्व में छौड़ादानो के प्रखंड अध्यक्ष थे। उनके बेहतर कार्य को देखते हुए उन्हे हाल में ही रक्सौल जिला संगठन के प्रभारी पद दिया गया था।उन्होने घटना को लेकर रोष व्यक्त करते हुए अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें