मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

केन्या में हिंसक प्रदर्शन, भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नैरोबी

(केन्या), । केन्या में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत

ने अपने नागरिकों को अफ्रीकी देश में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर

अत्यंत सावधानी बरतने की सलाह दी है।

केन्या में स्थित

भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को एक्स पर एक एडवाइजरी पोस्ट में कहा कि

मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए केन्या में सभी भारतीयों को अत्यधिक

सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही को प्रतिबंधित करने और स्थिति साफ होने तक

विरोध और हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से बचने की सलाह दी जाती है।

भारतीय

उच्चायोग ने कहा कि केन्या में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अपडेट के लिए

स्थानीय समाचार और मिशन की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल का पालन करना

चाहिए। भारत सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि

केन्या में टैक्स का बोझ बढ़ाए जाने से गुस्साए लोग मंगलवार को संसद परिसर

में घुस गए और संसद भवन के एक हिस्से में आग लगा दी। नैरोबी में प्रदर्शन

के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस से झड़प में 10 लोगों की मौत हुई है।

मीडिया

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सौतेली बहन

और केन्याई एक्टिविस्ट औमा ओबामा भी उन प्रदर्शनकारियों में शामिल थीं,

जिन पर मंगलवार को नैरोबी में संसद भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस

छोड़ी गई। दरअसल, वहां की संसद में सांसदों ने हाल ही में एक विवादास्पद

विधेयक पारित किया था जिसके तहत नए कर लगाए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें