मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रामीणों ने किया कैबिनेट मंत्री को घेराव, हत्यारोपी को फांसी देने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के संघईपुर गांव में 23 सितम्बर को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या में मृतक रोहित चौहान के घर गुरुवार की रात को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे।उन्होंने मृतक के पिता बाबूराम चौहान एडवाेकेट व उनके परिवार को सांत्वना दी।हालांकि जब वे परिवार से मिलकर निकलने लगे तब गांव की महिलाओं सहित अन्य ग्रामीणों ने मंत्री की गाड़ी का घेराव कर हत्यारोपियों के फाँसी देने की मांग की।दारा सिंह चौहान ने लोगों को आश्वासन दिया कि उचित कानूनी कार्यवाही की जा रही है।कोई लापरवाही नहीं होगी।हालांकि मंत्री के सामने भारी संख्या में आयी महिलाएं काफी आक्रोशित थीं।उस समय मंत्री सहित उनके साथ मौजूद लोग लगातार महिलाओं को समझाते रहे।काफी देर तक महिलाएं नहीं मान रही थीं,लेकिन मंत्री द्वारा काफी देर तक समझाने के बाद महिलाएं मानी।तब जाकर मंत्री वहां से जा सके।ज्ञात हो कि संघईपुर गांव निवासी रोहित चौहान पुत्र बाबूराम चौहान की गांव के ही आशीष चौहान तथा उसके पिता अरविंद चौहान के ऊपर दिनदहाड़े हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।आशीष चौहान को पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद सिरकोनी बाजार के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया था।उसके पिता को गुरुवार को इजरी तिराहे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।अभी भी गांव के लोग दोनो के फाँसी की सजा देने की मांग सरकार से कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें