मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

बदहाल सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, कहा-रोड नहीं तो वोट नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बदहाल सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, कहा-रोड नहीं तो वोट नहीं

मीरजापुर । 20 वर्षों से बदहाल नगर विधानसभा क्षेत्र के

गोपालपुर-राजापुर सम्पर्क मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा

खोल दिया है। ग्रामीणों ने गोपालपुर गांव के मुख्य मार्ग के बाहर हाथों में

तख्तियां लिए रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ प्रदर्शन किया। चेतावनी

दी कि अगर सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन ने अश्वासन देते हुए निर्माण

कार्य की रूप रेखा तय नहीं की तो ग्रामीण लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

ग्रामीणों

ने कहा कि गांव की सड़क नाम मात्र की सड़क है जिसके होने ना होने का का

कोई मतलब नहीं। सड़क में बड़े–बड़े गढ्ढे होने के कारण आएदिन दुर्घटनाएं

होती हैं। बरसात के दिनों में बच्चों को स्कूल आवागमन में काफी परेशानियों

का सामना करना पडता है। कई बार ग्रामीण जनप्रतिनिधियों एवं जिला मुख्यालय

पर प्रदर्शन कर सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं। पर आज तक सड़क नहीं बनी। इन

वर्षों में विधायक या सांसद कोई भी ग्राम सभा में नहीं आया। ग्रामीणों का

कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर पहले भी प्रशासन द्वारा वादा किया जा चुका

था लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें