मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव ,चंदवारा थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोडरमा: चंदवारा थाना क्षेत्र में रांची-पटना एनएच 20 पर जामु खाड़ी के पास शव को सड़क पर रख हंगामा कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में चंदवारा थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में कई ग्रामीणों के घायल होने की भी सूचना है। फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालुम हो कि विगत बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक वयक्ति की मौत हो गई थी, जिसके बाद ग्रामीण शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन कर रहे थे। जामु खाड़ी के पास सड़क पर हंगामे और प्रदर्शन के कारण रांची पटना एनएच 20 पूरी तरह से जाम हो गया। जाम की सूचना पर चंदवारा थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने के प्रयास करने लगे। लेकिन ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और उनका आक्रोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस को भी स्थिती को संभालने के लिए लाठी चार्ज करनी पड़ी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें