मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

विक्रम मावी हत्याकांड का एक और आरोपी 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गाजियाबाद,। स्वाट टीम ग्रामीण जोन तथा थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने शुक्रवार

को तड़के मुठभेड़ के दौरान विक्रम मावी हत्याकांड के एक और आरोपी व 50

हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस द्वारा

चलाई गई गोली से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसके कब्जे से 01 अदद तमंचा नाजायज मय जिंदा व खोखा कारतूस तथा 01 चोरी की

मोटर साइकिल बरामद किया गया है।

एसीपी भास्कर

वर्मा ने बताया कि थाना लोनी बॉर्डर पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि

11 मई को विक्रम मावी की हत्या करने वाले बदमाश टीला मोड़ की ओर से सेवाधाम

की ओर मंडोली के रास्ते दिल्ली भागने की फिराक में है। इस सूचना पर थाना

लोनी बॉर्डर पुलिस चौकी सेवाधाम से आगे टीला मोड़ की ओर शुक्रवार की भोर

में सघन चैकिंग की जा रही थी कि तभी एक मोटरसाइकिल पर आ रहे संदिग्ध को

टोर्च की रोशनी दिखा कर रोकने का प्रयास किया।

संदिग्ध

व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ा कर वापस मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का

प्रयास करने लगा तो मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। जिसके बाद बदमाश पुलिस टीम

को निशाना कर जानलेवा फायर करने लगा। पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ

फायर किया गया, जिसमें बदमाश घायल हो गया।

घायल बदमाश ने

मौके पर ही पूछताछ में अपना नाम टिंकू उर्फ हेमंत निवासी राधा विहार थाना

लोनी बॉर्डर गाजियाबाद बताया। बताया कि उसने तथा उसके साथियों ने ही पवन

भाटी के साथ मिलकर थाना क्षेत्र लोनी बॉर्डर में पाइपलाइन रोड पर टीला के

विक्रम मावी की हत्या की है। अभियुक्त टिंकू उर्फ हेमंत की गिरफ्तारी पर 50

हजार रुपये का पुरस्कार घोषित है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु

चिकित्सालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की

जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें