मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

'जय नायकन' के लीक पर विजय देवरकोंडा ने जताई नाराजगी, फिल्म को दिया अपना पूरा समर्थन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'जय नायकन' के लीक पर विजय देवरकोंडा ने जताई नाराजगी, फिल्म को दिया अपना पूरा समर्थन

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की सबसे चर्चित और अंतिम तमिल फिल्म 'जय नायकन' लीक के खिलाफ पूरा साउथ सिनेमा एकजुट हो गया है।

फिल्म के रिलीज से पहले ही लीक हो जाने को लेकर सभी का गुस्सा फूट रहा है। चिरंजीवी, कमल हासन, और रजनीकांत के बाद अब विजय देवरकोंडा ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने साथ हुई घटना का भी जिक्र किया है।

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'डियर कॉमरेड' भी रिलीज के एक बाद सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी।

इससे फिल्म के कनेक्शन पर बड़ा प्रभाव पड़ा था। अब उन्होंने थलपति विजय की फिल्म जय नायकन के लीक होने पर दुख और गुस्सा दोनों जाहिर किया है।

अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जय नायकन के लीक से मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। अपने करियर की शुरुआत में ही मैंने इस तरह की घटना का दर्द और दुख झेला है। ऐसा लगता है जैसे आप निशाने पर हैं, उम्मीदें खत्म हो गई हैं। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, बल्कि मेरे साथ काम करने वाले कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं और कई अन्य लोगों के सपने भी दांव पर लगे हैं।"

अभिनेता ने उन लोगों के पहचान करने पर भी जोर दिया, जो फिल्मों को लीक करने का काम कर रहे हैं।

उनका कहना है कि अगर उन्हें रोका नहीं गया तो वे सिनेमा को नुकसान पहुंचाते रहेंगे। उन्होंने आगे लिखा, "इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाना चाहिए और इसके पीछे के लोगों की पहचान की जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। यह हमें बार-बार याद दिलाता है कि लोग कितने असंवेदनशील हो सकते हैं और कुछ लोग बिना सोचे-समझे दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं।

मैं फिल्म की पूरी टीम के प्रति अपनी संवेदना और बिना शर्त समर्थन व्यक्त करता हूं।"

बता दें कि विजय देवरकोंडा की फिल्म डियर कॉमरेड भी पाइरेसी का शिकार हो गई थी। फिल्म को ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया, जिससे फिल्म का सारा सस्पेंस खुल गया। इससे अभिनेता बहुत दुखी हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख भी व्यक्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें