मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

विजिलेंस टीम ने 15 हजार रुपए घूस लेते हेड कांस्टेबल शाहनवाज को पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर। बाबूपुरवा एसीपी कार्यालय में तैनात पेशकार हेड कांस्टेबल शाहनवाज खान को विजिलेंस की टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोप है कि पेशकार ने एक एससी एसटी के मामले में प्रगति रिपोर्ट तैयार करने को लेकर 20 हजार रुपये की घूस मांगी थी।सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय (एसीपी) में हेड कांस्टेबल शाहनवाज खान पेशकार के पद पर तैनात है। कुछ दिन पूर्व भी वह लखनऊ से तबादला कर कानपुर कमिश्नरेट आया था। आरोप है कि एक एससी-एसटी गाली गलौज मामले में प्रगति करने के नाम पर पेशकार ने पीड़ित से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इतना रुपया देने में असमर्थता जताई और अंततः 15 हजार रुपये में बात हो गई। इस पर पीड़ित ने विजिलेंस टीम से सम्पर्क किया और हेड कांस्टेबल शाहनवाज की पूरी बात बताई। विजिलेंस की टीम ने पीड़ित द्वारा दिए जा रहे रिश्वत के रुपयों में केमिकल लगा दिया और जैसे ही पीड़ित ने हेड कांस्टेबल शाहनवाज को रिश्वत के रुपए दिया तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।विजिलेंस की टीम ने जैसे ही हेड कांस्टेबल को पकड़ा तो वह विरोध पर उतर आया और विजिलेंस की टीम ने जबरदस्ती उसके हाथों का केमिकल धुलवाया और साक्ष्य एकत्र कर उसे गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई। एसीपी अमरनाथ यादव ने मंगलवार को बताया कि विजिलेंस की टीम ने हेड कांस्टेबल शाहनवाज खान को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है और उसके खिलाफ निलम्बन के साथ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें