मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

वियतनाम में यागी तूफान का कहर, छह दिन में 197 लोगों की मौत, ऑस्ट्रेलिया ने मदद भेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हनोई। वियतनाम में यागी तूफान ने पिछले छह दिन में जमकर कहर बरपाया है। इस शक्तिशाली तूफान से बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। कई नदियां उफान पर हैं। चौतरफा बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। अब तक कम से कम 197 नागरिकों को इस तूफान निगल लिया। इससे राजधानी हनोई भी अछूती नहीं है। इस तूफान से सर्वाधिक तबाही उत्तरी वियतमान में हुई है।मलेशिया के समाचार पत्र द सन के अनुसार, वियतनाम के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि शनिवार को आए यागी तूफान के कारण हुए भूस्खलन और व्यापक बाढ़ से कम से कम 197 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। वियतनाम को तीन दशक में पहली बार ऐसे शक्तिशाली तूफान का सामना करना पड़ा है।इस समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के विदेशमंत्री पेनी वोंग ने तूफानी संकट का सामना कर रहे वियतनाम को को तीन मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (1.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर) मानवीय सहायता देने का वादा किया है। वोंग ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए विमान से जरूरत का सामान भिजवाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें