मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

अम्बेडकर की फोटो लेकर बेल में पहुंचे सपा के सदस्यों का विधानसभा में हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अम्बेडकर की फोटो लेकर बेल में पहुंचे सपा के सदस्यों का विधानसभा में हंगामा

लखनऊ। यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्य बेल में पहुंचे। हंगामा शुरू किया। बाबा साहेब अमर रहे...का नारा लगा रहे हैं। विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को पीठ से अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि जनता की आवाज को सदन में चर्चा करके उठाया जाए, उन्होंने कहा था कि उनकी फोटो का उपयोग इस प्रकार न करें...बाबा साहेब ने कहा था कि संविधान सर्वोपरि है। अगर आपको लगता है कि सरकार कुछ गलत कर रही है तो आप सब अपनी सीटों पर जाएं और सदन में अपनी बात रखें। आप को किसान, नौजवान, बिजली, प्रदेश के विकास से संबंधित विषयों को उठाना चाहिए। बाबा साहेब की फोटो इस प्रकार लहराकर उनका अनादर न करें।संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इन लोगों के पास हल्ला करने के अलावा कुछ नहीं किया। बाबा साहेब के लिए भाजपा एनडीए की सरकार ने जो जितना किया उतना किसी ने नहीं किया। इन्होंने ही बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की प्रस्तावना को ही बदल दिया जिसे बदला नहीं जा सकता था। भाजपा एनडीए बाबा साहेब के प्रति सम्मान व्यक्त करती थी और और करती रहेगी।अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि अपने हितों को भूलकर जनता की आवाज को उठाएं। आपकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। विधानसभा में चर्चा होनी है। आप लोग उसमे शामिल होइए और अपनी बात रखिये।इस हंगामे के बीच अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए प्रश्न लेना शुरू किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें