मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल पंप पर मारपीट, टैक्सी चालक की पिटाई का वीडियो वायरल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल पंप पर मारपीट, टैक्सी चालक की पिटाई का वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरौला-लाल कुआं इलाके में स्थित एक पेट्रोल एवं सीएनजी पंप पर हुई मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पेट्रोल पंप कर्मचारी और अन्य लोग एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, विवाद सीएनजी भरवाने को लेकर शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक और सीएनजी पंप पर मौजूद कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान पंप कर्मचारियों और वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने टैक्सी चालक के साथ मारपीट कर दी।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को घेरकर उसकी पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बादलपुर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित सीएनजी पंप पर सीएनजी भरवाने को लेकर पीड़ित और पंप कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान पीड़ित के साथ मारपीट की घटना हुई।

पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना बादलपुर में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है और घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें