मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर में तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुजफ्फरपुर में तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

मुज़फ़्फ़रपुर,23 मार्च । बिहार में पुलिस प्रशासन कितने भी दावे कर ले लेकिन हर्ष फायरिंग वाली घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है या यूं कहें कि पुलिस प्रशासन का खौफ ही नहीं है । मामला मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले के सकरा थाना क्षेत्र के पचदही का बताया जा रहा है ।जहां बुधवार की देर रात एक शादी समारोह के दौरान भोजपुरी गानों पर जमकर डांस और अवैध हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

इस वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन जिस तरह से बेखौफ अंदाज में भोजपुरी गानों पर थिरकते हुए युवाओं की टोली में से एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर लहरा रहा है और किस तरह से फायरिंग करने की कोशिश कर रहा है। वह यह बताने के लिए काफी है कि पुलिस का खौफ किस कदर काम कर रहा है ।कहने को तो हजार बातें हैं लेकिन इस तरह की घटना प्रशासनिक दावों पर बड़ा तमाचा है ।

पूछे जाने पर सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है जांच उपरांत कठोर कार्रवाई होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें