मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ जल्द देंगे खुशखबरी, वीडियो देख उड़ी अफवाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लोकप्रिय

बॉलीवुड जोड़ी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन दिनों लंदन में अपनी

छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। लंदन में इस कपल का एक वीडियो इस समय सोशल

मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में फैंस को शक है कि कैटरीना

प्रेग्नेंट हैं। इस वीडियो में विक्की और कैटरीना लंदन में हाथ में हाथ

डाले घूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कैटरीना अलग ही अंदाज में चलती

नजर आ रही हैं और फैंस कयास लगाने लगे हैं कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि वह

प्रेग्नेंट हैं।

कैटरीना और विक्की का ये वीडियो ट्विटर से

वायरल हुआ है। इसके बाद फैंस ने इस पर कमेंट्स की बौछार कर दी है। पहले कई

अफवाहें थीं कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। कैटरीना और विक्की ने अभी तक इस पर

कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा

सकता है कि यह भी एक अफवाह है।

कैटरीना के काम की बात करें

तो वह फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगे। फिल्म

में कैटरीना के साथ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर

आएंगी। विक्की फिल्म ‘छावा’ में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। विक्की

फिल्म ‘बैड न्यूज’ में एमी विर्क और तृप्ति डिमरी के साथ भी नजर आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें